फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बेकाबू ट्रैक्टर बरामदे में घुसा, युवक की मौत, दो बच्चे घायल

विज्ञापन
बारामदे का टूटा पिलर व क्षतिग्रस्त तख्त। - फोटो : बारामदे का टूटा पिलर व क्षतिग्रस्त तख्त।
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला इलाके के गोड़ियनपुरवा गांव में बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे बेकाबू ट्रैक्टर बरामदे में जा घुसा। इससे बरामदे में सो रहा परिवार चपेट में आ गया। हादसे में घर के मुखिया की मौत हो गई, जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद चीख पुकार के बीच पूरा गांव जाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गोड़ियनपुरवा निवासी अमरेश कुमार बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे खेत की जोताई कर ट्रैक्टर लेकर लेकर घर लौट रहे थे। गांव के अंदर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पड़ोसी राजेश कुमार के बरामदे में जा घुसा। बरामदे में राजेश कुमार (38) अपनी पत्नी बड़की व दो पुत्रों विकास (15) व आलोक (12) के साथ सो रहे थे।
ट्रैक्टर की टक्कर से पिलर टूटकर राजेश व उनके बच्चों पर गिर गया। चीख पुकार पर गांव वाले जुट गए, लेकिन तब तक राजेश की मौत हो गई। दोनों बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुर सोहन लाल ने बताया कि राजेश खेती कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें