फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बेकाबू स्कूल बस खंती में घुसी, बाल-बाल बचे बच्चे

Tue, 08 Aug 2023 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई। हादसे के दौरान बस में 24 बच्चे सवार थे। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकला। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर दूसरी बस से बच्चों को स्कूल भेजवाया गया।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र में नहामऊ रेलवे क्रॉसिंग के निकट सोमवार की सुबह समीर इंटरनेशनल स्कूल की बस नहामऊ गांव से बच्चों को लेकर स्कूल की ओर जा रही थी। बस में 24 बच्चे सवार थे। नहामऊ गांव के बाहर मोड़ पर अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब की ओर खंती में उतर गई। गनीमत रही कि बस सही समय पर रुक गई, वरना तालाब में जाकर बस पलट सकती थी।


ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित बस से निकाल कर दूसरी बस से स्कूल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर हाल जाना। कुछ अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया। विद्यालय की डायरेक्टर मधुरिमा तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गई थीं। किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। तेज गति के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोग तरह-तरह की बातें करते हैं। चालक रामकुमार की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया है। थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली थी। सभी लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें