फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनियंत्रित कार की ई रिक्शा, युवक व बाइक में टक्कर, चार घायल

Wed, 29 Jan 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बदोसराय थाना क्षेत्र के कोटवाधाम चौराहे पर हुए सड़क हादसे मे क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। बदोसराय थाना क्षेत्र के कोटवाधाम चौराहे पर तेज रफ्तार कार की ई रिक्शा में टक्कर के बाद वहीं खड़े एक युवक व बाइक से भी टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। कार को ग्रामीणों ने रोक लिया। चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

टिकैतनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले ई रिक्शा फिर वहीं खड़े एक व्यक्ति व बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में सवार सोनीपुर गांव के विजय कुमार व गिदरापुर निवासी राजकुमारी और वहां खड़े तासीपुर गांव के अर्जुन विश्वकर्मा घायल हो गए। बाइक में टक्कर लगने से कोटवाधाम दर्शन कर लौट रही कोठी थाना क्षेत्र के धामापुर निवासी अंकित की पत्नी ज्योति भी घायल हो गईं। वहीं, अंकित दूर जा गिरा। अफरातफरी के बीच लोगों ने कार को रोक लिया। चालक ने अपनी पहचान टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खामोली निवासी आमीन के रूप में बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। चारों घायलों को संयुक्त अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें