फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महिला अस्पताल में आने वाली गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां संविदा पर कार्यरत महिला रेडियोलॉजिस्ट ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से संकट बढ़ गया है। हालांकि, सीएमएस ने इसकी कमान खुद संभाल ली है, जिससे कुछ राहत जरूर है। इसके बाद भी गर्भवतियों को निजी पैथोलॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल में पिछले साल संविदा पर डॉ. मानवी ओझा की रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनाती हुई थी। सीएमएस भी रेडियोलॉजिस्ट हैं। दोनों मिलकर एक दिन में कम से कम 70 से 80 अल्ट्रासाउंड करती थीं। अब मानवी के इस्तीफा देने के कारण पूरी जिम्मेदारी सीएमएस पर आ गई है। इससे उन्हें ऑफिस कार्य छोड़ कर पहले अल्ट्रासाउंड करना पड़ रहा है। सीएमएस ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जिला अस्पताल में भी पिछले दो साल से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त है। यहां पर तैनात डॉ. एसके सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद किसी डॉक्टर की तैनाती न होने की वजह से मरीजों को खासी दिक्कतें हो रही हैं। यहां पर प्रशिक्षु डॉक्टरों से अल्ट्रासाउंड कराकर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें