फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: यूजी-पीजी की कक्षाएं शुुरू, कैंपस में लौटी रौनक

Sat, 23 Aug 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्नातक व परास्नातक की कक्षाएं शुक्रवार से संचालित होना शुरू हो गई। इससे बीते तीन माह से सन्नाटे में पड़े कॉलेज कैंपस फिर से विद्यार्थियों की चहचहाहट से गुलजार हो गए। सत्र के पहले दिन स्नातक और परास्नातक की कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को एनईपी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राचार्यों ने खुद परिसर का निरीक्षण कर नियम विरुद्ध कैंपस में घूम रहे विद्यार्थियों को कक्षाओं में भेजा।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को हिंदी विभाग के प्रो. अमित कुमार और शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रो. अरविंद कुमार पांडेय ने कक्षा में पहुंचकर नए प्रवेशार्थियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। पहले दिन कक्षाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक रही। प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने परिसर का निरीक्षण कर बरामदे में घूम रहे बच्चो को क्लास में भेजा। उन्होंने सभी कक्षाओं को समय सारिणी के अनुसार संचालित कराने का निर्देश दिया।
अनुशासन सख्त, यूनिफार्म मेंं दिखे विद्यार्थी
संतकवि बाबा बैजनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकाम व एमएससी की कक्षाएं भी पहले दिन पूरी तरह नियमित रहीं। इस दौरान करीब 80 प्रतिशत छात्र-छात्राएं कक्षाओं में मौजूद रहे। सख्त अनुशासन के चलते परिसर और बरामदों में कोई भी विद्यार्थी घूमता नहीं दिखा। प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के माहौल से जोड़े रखने के लिए सख्त अनुशासन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बच्चों ने देखी प्रयोगशाला
सत्र के पहले दिन महाविद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं को संसाधन युक्त प्रयोगशाला भी दिखाई गई। डॉ. आलोक शर्मा ने विद्यार्थियों को लैब में मौजूद उपकरण व संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें