फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Tue, 11 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कस्बे के जोशी टोला से रविवार रात महादेवा दर्शन के लिए एक ही बाइक से जा रहे तीन युवक फतेहपुर-सूरतगंज मार्ग पर दादनपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र उर्फ हेमल जोशी (22) और शक्तिमान जोशी (19) की मौत हो गई। वहीं सचिन जोशी (21) की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाज के दौरान सीएचसी से रेफर करने के बाद डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा भी किया। शैलेंद्र के पिता दयाशंकर जोशी नगर पंचायत में नामित सभासद हैं।
विज्ञापन

जोशी टोला निवासी शैलेंद्र, शक्तिमान और सचिन करीबी दोस्त थे। तीनों एक ही बाइक से रात करीब 11 बजे रामनगर के लिए निकले थे। वह कस्बे से करीब छह किलोमीटर ही आगे पहुंचे थे कि दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने शैलेंद्र को मृत घोषित कर शक्तिमान व सचिन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों और चिकित्सकों ने कई बार फोन किया लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने अपने वाहन से शक्तिमान और सचिन को जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। रास्ते में शक्तिमान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें