फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ऑटो-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

Sat, 30 May 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर-जैदपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार संग ऑटो पर बैठे युवक की मौत हो गई। हाजीपुर श्यामनगर निवासी राहुल रावत (25) राजस्थान में मजदूरी करते थे। वह बृहस्पतिवार को अपने घर लौट रहे थे। बाराबंकी पहुंचने पर बकरीद के कारण साधन न मिलने पर उन्होंने ऑटो बुक कराया।
विज्ञापन

गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक से ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार राहुल और बाइक सवार सिद्धौर के अमहट निवासी प्रवेश रावत (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। प्रवेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। राहुल अपने ननिहाल में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी रामलली और एक चार वर्षीय बेटा है। प्रवेश अपने पीछे पत्नी अनीता और दो वर्षीय पुत्री अनिका को छोड़ गए हैं। दोनों परिवारों का रो-रोकर बेहाल हैं। पूरे गांव में शोक का माहौल है। सबसे ज्यादा बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।
विज्ञापन


पत्नी ने की पोस्टमार्टम कराने की मांग
राहुल के परिजन बिना पोस्टमार्टम अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे लेकिन उनकी पत्नी रामलली ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थानाध्यक्ष आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें