फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसे में सीतापुर के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
लखनऊ-बाराबंकी की सीमा पर हादसे की जानकारी लेते एसएचओ कुर्सी - फोटो : लखनऊ-बाराबंकी की सीमा पर हादसे की जानकारी लेते एसएचओ कुर्सी
विज्ञापन
कुर्सी। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग के निर्माणाधीन हिस्से पर रविवार देर शाम कुर्सी क्षेत्र के अनवारी गांव के निकट हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हाे गई। बताया जा रहा है कि बाइक में एक डंपर की टक्कर लगी। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देख रही है। मृतकों की पहचान सीतापुर के महमूदाबाद निवासी तंजीम (22) और समीर (20) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कुर्सी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों युवक लखनऊ से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। इस बीच अनवारी गांव निवासी सूरज राठौर ने अपनी निजी गाड़ी से दोनों घायलों को लखनऊ स्थित इंटीग्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सड़क हादसा लखनऊ की सीमा से लगभग दो किलोमीटर पहले हुआ। मौके से क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की गई है।
पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही सीतापुर से परिजन भी लखनऊ पहुंच गए। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में स्थित अस्पताल में पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। लोगों ने बताया कि लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें