फतेहपुर (बाराबंकी)। सरैसा मातबर नगर रेलवे क्रासिंग के पास एक तेज रफ्तार बाइक के असंतुलित होकर पलटने से उस पर सवार तीन युवकों में दो की मौत हो गई। तीसरे युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
नगर के फ़ैयाजपुरा वार्ड स्थिति कांशीराम कालोनी निवासी फरहान अपने साथी आरिफ व शोएब के साथ एक ही बाइक पर सवार हो कर मंगलवार रात करीब आठ बजे महमूदाबाद जा रहा था। भगौली रोड पर सरैया मातबर नगर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। तीनों को फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने फरहान व आरिफ को मृत घोषित कर दिया। (संवाद)