फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत

Sat, 28 Feb 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के पूरेखुशली गांव निवासी रामकैलाश के पुत्र दीपक कुमार (30) क्षेत्र के सैदपुर पोराई में स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। देर शाम घर वापस आते समय कोठी के मदारपुर के पास बाराबंकी की तरफ से बाइक से आ रहे क्षेत्र के ही मोहम्मदपुर मजरे बिबियापुर गांव निवासी रामचंद्र के पुत्र विशाल (22) से आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। आसपास के लोग सीएचसी कोठी ले गए, जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विशाल के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था कि उनकी भी माैत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें