फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में भीषण हादसा: पिकअप और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की मौत; छह लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Nov 2026 03:23 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में ऑटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पिकअप और ऑटो में आमने-सामने की भिड़ंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में फतेहपुर-देवा मार्ग पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देवा क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास ऑटो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे में सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के मालन पुरवा गांव निवासी राजकुमार उर्फ उस्मान (29) और इसी गांव के रामविलास (24) की मौत हो गई। वहीं, बड्डूपुर क्षेत्र के जगायपुर गांव निवासी जितेंद्र (38) और उनकी पत्नी सोनी (35), सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी प्रवेश (25), अपना पुरवा गांव निवासी रणधीर (35), रिंकू यादव (27) और फतेहपुर की नई बस्ती कटरा निवासी ऑटो चालक मोइनुद्दीन (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। देवा कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें