फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से महिला समेत दो की जान गई

Wed, 17 Aug 2016 12:33 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से जिले में दो लोगों की जान चली गई है। कोठी क्षेत्र में तार के संपर्क में आने से जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं न्यामतपुर में पोल पर चढ़ तार दुुरुस्त कर रहे युवक की करंट से जान चली गई।
विज्ञापन


बचाने गया एक युवक भी झुलस गया। ग्रामीण व परिवारीजन युवक की मौत के बाद लाइनमैन के खिलाफ हंगामा किया। जिसके बाद पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ ने लाइनमैन को निलंबित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

दरियाबाद थानाक्षेत्र के ग्राम बीकापुर गांव के बाहर लगे विद्युत पोल से सियाराम के घर तक विद्युत आपूर्ति नहीं हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूरेडलई में तैनात बिजली लाइनमैन गयादीन को दी तो वह मौके पर पहुंचा और बृजेश कुमार निवासी न्यायामतपुर को खंभे पर चढ़ा दिया। करंट लगने से बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने लाइनमैन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी। जिस पर उसके खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  नकटा सेहरिया निवासी सुशीला देवी (50) पत्नी केशवराम रविवार को घर की खाना बना रही थी। तार में हाथ लग गया जिससे सुशीला बेहाश हो गयी। जिला अस्पताल ले जाते मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें