फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी ट्रॉली में घुसी जीप, तीन की मौत

Wed, 17 Aug 2016 12:29 AM IST
बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बड़ेल के पास एनएच 28 पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में पल्हरी इलाके में हाईवे से जोड़ने वाले मार्ग पर खड़ी ट्रॉली में एक जीप जा घुसी। इस भीषण हादसे में जीप सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में तीन की हालत नाजुक होने के चलते उनको जिला अस्पताल से सिविल अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया है जबकि दो लोग मामूली चोट आने के चलते इलाज के बाद घर चले गए हैं। सभी मरने वाले व घायल संतकबीर नगर जिले के निवासी हैं और यह सब हज यात्रियों को लखनऊ छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। 

कोतवाली नगर क्षेत्र में सोमवार को हाईवे बाईपास से मेजर पेट्रोल पंप की ओर आने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार जीप सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में जा घुसी। इस हादसे में बोलेरो सवार दो सगे भाई अकरम(24) व शाहीद (35) पुत्र अजीउल्ला निवासी ग्राम नंदौर थाना बखीरा जिला संतकबीरनगर व युसुफ(28) पुत्र अलाउद्दीन निवासी ग्राम ढोढया थना बखीरा संतकबीरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं मोहम्मद खालिद(30), जमील(35), सोनू(28), आमिर(35) व मुज्जमिल(28) सभी निवासी नंदौर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलोें को जीप से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां पर मोहम्मद खालिद, जमील व सोनू की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें सिविल अस्पताल, लखनऊ भेज दिया गया जबकि आमिर व मुज्जमिल का इलाज जिला अस्पताल में किया गया।

वहीं इस हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकोें के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि सड़क किनारे खड़ी खाली ट्रॉली में जीप के घुसने से यह हादसा हुआ है। कहा सभी मृतकोें के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें