बाराबंकी। दो तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बुधवार को बदल दिए गए हैं। रामसनेहीघाट के तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह को फतेहपुर का तहसीलदार बनाया गया है। वहीं फतेहपुर के तहसीलदार राहुल सिंह को रामसनेहीघाट का तहसीलदार बना दिया गया है। यह जानकारी एडीएम राकेश कुमार सिंह ने दी। संवाद