फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध संबंध का विरोध करने पर तलाक, चार पर केस

Wed, 01 Feb 2023 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर विवाहिता को तलाक दे दिया गया। विवाहिता की तहरीर पर जैदपुर थाने में पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले लखनऊ में इटौंजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अकील के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे पता लगा कि पति के अवैध संबंध उसकी भाभी से हैं। इसका विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। दहेज की मांग को लेकर भी मारपीट की गई। बीते 22 जनवरी को उसे तलाक दे दिया गया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अकील, जेठ शकील, देवर सद्दाम समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी डीके सिंह के अनुसार जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें