फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सुमली नदी में नहाते समय गहराई में गए दो किशोर, डूबने से दोनों की मौत; गांव में पसरा मातम

Fri, 26 Jun 2026 07:29 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में सुमली नदी में नहाते समय दो किशोर गहराई में चले गए। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम पसर गया। आगे पढ़ें पूरी खबर... 
विज्ञापन
नदी में बच्चों की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के करसा कला गांव के पास सुमली नदी में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। भैंस चराने गए दो किशोर नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गए। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुरैना निवासी अर्पित (11) पुत्र सियाराम और रतनपुर निवासी अतुल (13) पुत्र दयाराम शुक्रवार सुबह भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में तेज गर्मी के कारण जब भैंसें सुमली नदी में उतरकर नहाने लगीं तो दोनों बच्चे भी नदी में नहाने चले गए। शुरुआत में वे किनारे के उथले पानी में थे, लेकिन खेलते-खेलते गहरे हिस्से में पहुंच गए और डूबने लगे।

अन्य बच्चों ने शोर मचाया

नदी में मौजूद अन्य बच्चों ने दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई।

घटना की सूचना पर सबसे पहले पीआरबी-112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रामनगर थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद पहले एक बच्चे को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। करीब एक घंटे बाद दूसरे बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया।

गांव में मातम का माहौल

दो मासूमों की एक साथ मौत से दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें