मसौली/त्रिलोकपुर। थाना क्षेत्र के चुरेलिया गांव में सोमवार को नाली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हुई इस हिंसक झड़प में महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए। दो काे गंभीर चोटें भी आई हैं।
इस वारदात के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। चुरौलिया निवासी राम सूचित व देशराज के बीच काफी समय से नाली का विवाद चल रहा था। सोमवार को देशराज अपने घर की बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे कि जिसका विरोध रामसूचित व उसके पुत्र रामराज ने किया। इसके बाद दोनों पक्षों मे लाठी-डंडे चलने लगे।
घटना मे रामराज (30), सुचित (70) के साथ इनके पुत्र अरविंद व कंचना घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से देशराज, गीता देवी, सतेंद्र व जितेंद्र घायल हुए। सभी को सीएसची बड़गांव ले जाया गया। यहां से रामराज व सुचित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
......................