फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: निरीक्षण में दो दुकानें बंद, लाइसेंस निलंबित

Sun, 26 Jul 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पीओएस मशीन में सर्वर की समस्या समाप्त हो गई है। इससे उर्वरकों का वितरण अब सुचारु रूप से हो रहा है। शनिवार को जिला कृषि अधिकारी ने थोक विक्रेताओं की एक समीक्षा बैठक भी की। उधर, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक देशराज ने तहसील फतेहपुर और रामनगर क्षेत्र के आठ उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्धारित दर पर उर्वरक की बिक्री की जांच की। विक्रेताओं को किसानों को उनकी फार्मर रजिस्ट्री और भूमि अभिलेख के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने को कहा गया। जांच में मेसर्स आयुष इंटरप्राइजेज और गुरु कृपा खाद भंडार दादनपुर बंद पाए गए। इन दोनों प्रतिष्ठानों के उर्वरक लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी ने बैठक में सभी क्षेत्रों में उर्वरक की सामान्य आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित दर से अधिक पर उर्वरक की बिक्री न करने को भी कहा। फुटकर विक्रेताओं को प्रतिष्ठानों पर रेट/स्टॉक बोर्ड लगाने को कहा गया, जिस पर वास्तविक मूल्य, अनुदान, बिक्री मूल्य और उपलब्धता स्पष्ट हो।
विज्ञापन

स्टॉक/बिक्री रजिस्टर को भी अद्यतन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिसमें किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर और भूमि विवरण दर्ज हो। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सहकारी समितियां पर कल से वितरण
सर्वर की समस्या समाप्त होने के बाद पिछले तीन दिनों में जनपद में 1,68,872 बोरी यूरिया किसानों को वितरित की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार से सहकारी समितियां खुलेंगी। वे अपने पूर्व निर्धारित समय और रोस्टर के अनुसार कार्य करेंगी। यह कदम किसानों को उर्वरक उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें