फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गोविंद हत्याकांड में दो को भेजा जेल, दो की तलाश

Fri, 23 Aug 2024 05:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ के ज्ञानखेरा गांव के युवक गोविंद की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार का कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस एक युवक के बहनोई व भाई की तलाश में जुटी है। अब तक की जांच में केवल यही सामने आया है कि दोनों पक्षाें के खेत अलग-बगल में हैं। पानी छोड़े जाने को लेकर ही दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लाही ग्राम पंचायत के मजरे ज्ञानखेरा का गोविंद विश्वकर्मा (32) का शव बुधवार को गांव से करीब सात सौ मीटर दूर रायबरेली जिले की सीमा में रानी तालाब के पास नग्न हालात में मिला था। उसके दोनों हाथ व पैर रस्सी से बंधे थे। सिर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान के अलावा आंखें भी फोड़ दी गई थी। शिवगढ़ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। कोतवाल हैदरगढ़ अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि चमरई पुरवा मजरे नरथुआ गांव के मनीष कुमार व ज्ञानखेड़ा मजरे लाही के श्यामू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें