फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ने ली किशोर समेत दो की जान, एक घायल

Sat, 01 Apr 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाराबंकी-रामनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को डेढुवा निवासी मनोज कुमार (40) पुत्र राम प्रताप मसौली चौराहे पर ट्रैक्टर पार्ट्स की दुकान पर कार्य करता था।

दोपहर में बाइक से खाना खाने के लिए घर जा रहा था कि डेढुवा मोड़ पर पीछे से आ रहे एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। कार चालक बहराइच जिले के निवासी मदन मोहन श्रीवास्तव लखनऊ को दवा लेने के लिए जा रहा था। उधर दरियाबाद थाना क्षेत्र के टोडर पुर निवासी सतीश गौतम (15) अपने घर से सामान लेने खजुरी चौराहे भाई उमेश के साथ जा रहा था।

भक्त दलगंजन इंटर कालेज के पास सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें सतीश के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे सीएचसी खजुरी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। परिवारीजनों ने बताया कि आज उसकी बहन की शादी थी।

इसीलिए वह अपने बड़े भाई के साथ सामान की खरीदारी करने जा रहा था। किन्तु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मौके पर पहुंची दरियाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें