बिलौली हजरतपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम तेरहवीं कार्यक्रम कर दौरान गैस पाइप में रिसाव होने से आग लग गई। इसमें पूरा छप्पर जल कर राख हो गया। आग लगने से दो लोग झुलस गए। इस दौरान भगदड़ मचने से मां बेटी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया।
फतेहपुर कोतवाली के बिलौली हजरतपुर गांव निवासी मिथलेश कुमार कनौजिया के पिता का तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम था। शाम करीब साढ़े सात बजे भोजन पकाया जा रहा था। इसी दौरान गैस पाइप लाइन में रिसाव होने से आग लग गई।
आग लगने से आसपास द्भस्द्म सामान व छप्पर आदि जल गया। अग्निकांड में खाना बना रहा गुड्डू व मिथलेश का पुत्र बंशीलाल झुलस गए। आग लगने से वहां पर भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की मदद से ग्रामीणाें ने आग पर काबू पाया।
भगदड़ में मिथलेश की पत्नी माधुरी व बेटी राधा चोट लगने से घायल हो गए। परिवारीजनों ने गुड्डू का निजी चिकित्सक और बंशीलाल, माधुरी व राधा को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया। माधुरी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।