फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नहर में डूब कर युवक की मौत

Fri, 20 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
शारदा नहर में नहाने गए युवक की डूब कर मौत के बाद विलाप करते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर शारदा नहर में नहाने गया युवक डूब कर मर गया। शुक्रवार की शाम युवक का शव नहर में उतराता मिला। मृतक के पिता ने बेटे के दोस्तों पर ही उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के  ग्राम साढ़ेमऊ बाजार निवासी फंगेलाल का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बृहस्पतिवार की दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। देर रात तक जब अमित घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की शाम उजरवारा पुरवा के पास अमित का शव शारदा नहर में उतराता मिला। लोगों की सूचना पर परिवारीजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाया। मृतक (अमित) के पिता फंगेलाल ने बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस संबंध में कोतवाल मोहन वर्मा ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें