बाराबंकी। देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सूरतगंज में 40 वर्षीय एक महिला और जाटाबरौली में 37 वर्षीय एक युवक डेंगू संक्रमित मिला है। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि दोनों सीएचसी के अधीक्षकों को गांवाें में स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच करने के आदेश दिए गए हैं।