फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनुमेहा के सुरीले लोकगीतों और भजनों ने मोहा मन

Wed, 04 Nov 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवा। सांस्कृतिक मंच पर आकाशवाणी लखनऊ की लोकगीत गायिका अनुमेहा गुप्ता ने अपनी जादुई सुरीली आवाज से समा बांध दिया। उन्होंने अपनी पारंपरिक लोकधुनों और मनमोहक भजनों से पंडाल में बैठे हर दर्शक को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग से पंजीकृत और आकाशवाणी की बी ग्रेड कलाकार अनुमेहा ने इससे पहले ताज महोत्सव, विंध्य महोत्सव और दीपोत्सव जैसे कई प्रतिष्ठित मंचों पर अपनी कला का लोहा मनवाया है। इन प्रस्तुतियों के जरिए उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक विरासत और लोकजीवन की सोंधी खुशबू को जीवंत कर दिया। इस शानदार प्रस्तुति में सत्यम सिंह (तबला), चंद्रेश पांडेय (हारमोनियम), अरुण त्रिपाठी (ढोलक) और डॉ. रश्मि उपाध्याय (सहगायन) ने अपनी उम्दा संगत से समा को और भी ज्यादा सुहाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें