फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वाहनों की टक्कर से दो लोगों की मौत

Sun, 12 Mar 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतकों में सीतापुर निवासी युवक को हादसे से पहले नशे की हालत में देखा गया था। कोई बड़ा वाहन उसे कुचल कर चला गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन



बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर मजरे बुढ़ाना गांव निवासी किसान चंद्रिका प्रसाद यादव (55) साइकिल से शनिवार को खेत से मजदूरों को नाश्ता लाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रीवा सींवा के पास लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर मैजिक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। टक्कर लगने से अधेड़ सड़क के बगल गड्ढे में जा गिरा। परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर लखनऊ के लिए चले, मगर अधेड़ ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

वहीं, बड्डूपुर थाना क्षेत्र में ही शनिवार भोर भगौली-महमूदाबाद मार्ग पर मुंडा गोपाल आश्रम के पास एक युवक का शव सड़क पर मिला। युवक को किसी बड़े वाहन ने कुचला था। उसकी शिनाख्त पड़ोस के ही सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के कटरा गांव निवासी इलियास के पुत्र युनूस (32) के रूप में हुई।
विज्ञापन



उधर, बदोसराय कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पर टिकैतनगर की तरफ जा रही अनियंत्रित वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बदोसराय थाना क्षेत्र के अमनियापुर गांव निवासी सुनील बाजपेयी और ज्ञानू दीक्षित घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल युवकों ने हेलमेट लगा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें