फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंकी टाउन एरिया के उपचुनाव के लिए हुए दो नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष पद के उपचुनाव के नामांकन के दूसरे दिन दो दावेदारों ने नामांकन किया। हालांकि छह अप्रैल तक नामांकन होगे। इसे लेकर शनिवार तक 21 नामांकन पत्र बिके थे।
विज्ञापन

टाउन एरिया बंकी के अध्यक्ष की मौत के करीब नौ माह बाद डेढ़ साल के बचे कार्यकाल को लेकर चार मई को उपचुनाव होना है। शनिवार तक 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नवाबगंज तहसील में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन पहले दिन एक भी दावेदार ने नामांकन नहीं किया। हालांकि रविवार को काफिले के साथ पहुंचे निर्दलीय दावेदार के रूप में अनूप कुमार व सतीश ने नामांकन किया।
अनूप कुमार ने वाहनों के लंबे काफिले के साथ पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराया। तहसील गेट पर करीब 50 समर्थकों के साथ दावेदार पहुंचे। वहां तैनात पुलिस ने सभी को बाहर रोककर सिर्फ दावेदार व प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया। अध्यक्ष पद के दावेदारों ने आरओ मार्कंडेय सिंह के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके बाद नामांकन करने पहुंचे दावेदारों को उनके समर्थकों ने माला पहनाया। हालांकि अभी तक किसी प्रमुख राजनीतिक दल के दावेदार ने नामांकन नहीं किया है। उधर, नामांकन को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें