फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख से बनेंगे दो पशु चिकित्सालय, मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। किसानों को अब अपने बीमार मवेशियों के इलाज के लिए दूर के पशु चिकित्सालय नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ऊदापुर और बड्डूपुर में नए पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल चुकी है। इन दोनों पशु चिकित्सालयों के निर्माण पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कुर्सी विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कई माह पहले फतेहपुर तहसील क्षेत्र के ऊदापुर और बड्डूपुर में पशु चिकित्सालयों के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसमें से बड्डूपुर के लिए पहले ही स्वीकृति मिली थी। कुछ ही दिन पहले बजट की पहली किस्त मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। जबकि ऊदापुर गांव में बनने वाले पशु चिकित्सालय के निर्माण पर भी मंजूरी विभाग को मिल गई है।
इसके लिए नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती माह में अनुमति राशि मिलने की उम्मीद है। दोनों पशु चिकित्सालयों के निर्माण पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके बनने से आसपास के क्षेत्र के पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज या अन्य जरूरी समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और यहां तैनात होने वाले पशु चिकित्सकों का भी लाभ आसानी से मिल सकेगा।
विज्ञापन

ऊदापुर और बड्डूपुर में पशु चिकित्सालय के निर्माण के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसमें से बड्डूपुर के लिए प्रथम किस्त मिलने के बाद काम भी शुरू हो चुका है। दूसरे के लिए अगले माह बजट मिल जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. मार्केंडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें