फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पराली जलाने पर दो और किसानों पर जुर्माना

Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रामसनेहीघाट क्षेत्र के कुशफर गांव में जलाई जा रही पराली।  संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। कृषि विभाग की ओर से तहसील क्षेत्र रामसनेहीघाट में दो किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा गया। इनपर जुर्माना ठोका गया। वहीं किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम व बैठकें भी हुईं।
विज्ञापन


तहसील रामसनेहीघाट के ग्राम कुशफर में किसान आशीष कुमार ने शुक्रवार को अपने खेत पर लगी धान की पराली जला दी। वहीं राजीव कुमार के खेत में भी पराली जलाई जा रही थी। इस बीच उपनिदेशक श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से पराली को बुझवाया। इसके बाद दोनों किसानों से 2500-2500 रुपये जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की गई। इस दौरान किसानों को पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। उपनिदेशक ने बताया कि अब तक 95 किसानों पर जुर्माना लगाया जा चुका है।
विज्ञापन


उधर, सिद्धौर में बीडीओ पूजा गुप्ता ने ब्लॉक सभागार में कर्मचारी व ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। बैठमें एडीओ कृषि राजेंद्र चौरसिया ने लोगों को पराली न जलाने की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानों से किसानों को घर-घर जाकर जागरूक करने की अपील की। जेई लघु सिंचाई सोमवीर यादव, सचिव दीपक कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, हरीनाम, जनार्दन चौहान, विवेक सोनकर, सचिन अवस्थी व जय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें