फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मोहित का ऑटोमेटिक फायर फाइटर अव्वल

Sat, 09 Nov 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के बड़ेल ​स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में आटोमेटिक फायर फाइटर के मॉडल का प्रदर्शन करत
विज्ञापन
बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र दरियाबाद के कंपोजिट विद्यालय इटौरा के छात्र मोहित ने ऑटोमेटिक फायर फाइटर मॉडल बनाया। उन्होंने दर्शाया कि रिमोट के सहारे आग बुझाई जा सकती है जबकि बनीकोडर ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रेहरिया के छात्र सत्यम ने पराली को दफ्ती में बदलने का मॉडल बनाकर अपना लोहा मनवाया। शुक्रवार को बड़ेल बीआरसी में आयोजित जिला स्तरीय क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी में इन दोनों बच्चों को प्रथम व द्वितीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ अ. सूदन व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट केडी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में हर ब्लॉक से उच्च प्राथमिक विद्यालयों के पांच-पांच बच्चे समेत कुल 89 बच्चे शामिल हुए। क्विज में विज्ञान व सम सामयिक 20 सवाल पूछे गए जबकि विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए।

अतिथियों के साथ बीएसए संतोष देव पांडेय व विज्ञान शिक्षकों ने इसका अवलोकन किया। रिजल्ट आया तो विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में दरियाबाद के कंपोजिट विद्यालय इटौरा के छात्र मोहित ने प्रथम, बनीकोडर के कंपोजिट विद्यालय रेहरिया के छात्र सत्यम ने द्वितीय स्थान पाया। तीसरे स्थान पर त्रिवेदीगंज, चतुर्थ पर हैदरगढ़ व पांचवें स्थान पर रामनगर ब्लॉक के बच्चे रहे।
विज्ञापन


क्विज में बंकी ब्लॉक के बच्चों की टीम प्रथम रही। इन बच्चों को टैबलेट देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी बच्चों को बैग व शिक्षण सामग्री दी गई। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनीता मिश्रा, बीईओ चंद्रशेखर यादव, सुनील कुमार गौड़, रामनारायण यादव, ऋषि टंडन लक्ष्मी सिंह, सूरज यादव, आलोक कुमार व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें