फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से मासूम और अधेड़ ने भी तोड़ा दम

Mon, 18 Apr 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी मेें सोमवार को सतरिख कस्बे में डायरिया से मौत के बाद मृतक के परिवारीजनों से वार्ता करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी चपेट में आकर  सोमवार को 4 माह के मासूम समेत एक अधेड़ की मौत हो गई। असंद्रा में बच्चे की हालत गंभीर होने पर परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं अधेड़ सतरिख सीएचसी में भर्ती था। सतरिख में सोमवार को 13 और मरीज डायरिया के मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ चिकित्सकों की टीम के साथ कस्बा पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उधर डायरिया से अब तक हुईं पांच मौतों के बाद सभी ईओ की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव ने निरस्त करते हुए तैनाती स्थल पर ही रुकने के आदेश जारी किए गए हैं।
 
असंद्रा क्षेत्र के चकतारा गांव निवासी भारत लाल कश्यप का चार माह का पुत्र पिछले दो दिनों से डायरिया से पीड़ित था। भारतलाल ने बताया कि निजी डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था। रविवार को हालत में थोड़ा सुधार हुआ था लेकिन सोमवार को हालत फिर बिगड़ गई।
विज्ञापन


जिस पर वह फिर उसे निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भारत लाल पुत्र को जिला अस्पताल लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं सतिरख में भारागंज मोहल्ला निवासी रमजान (50) कई दिनों से डायरिया से पीड़ित थे।

उन्हें परिवारीजनों ने सतरिख सीएचसी में भर्ती कराया था। सोमवार को हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था लेकिन परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल न ले जाकर सीधे घर चले गए।

जहां शाम को करीब 5 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं, फिर भी यदि ऐसा हैं तो चिकित्सकों को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।

सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार, एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार और फाइलेरिया निरीक्षक केके गुप्ता के साथ सोमवार को सतरिख पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी से जानकारी ली और पीड़ितों के घर पहुंच उनका हाल जाना। सीएमओ ने इस दौरान मौके पर मौजूद चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश देते हुए पीड़ितों पर बराबर नजर रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें