फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो और मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के केस जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। देरशाम आई रिपोर्ट के अनुसार दो और लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद भी लोगों में कोरोना का जरा भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। यही कारण है कि लोग बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। कहीं पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। वहीं मरीज बढ़ने के साथ ही टीकाकरण के लिए लोग आगे आने लगे हैं। शनिवार को 1324 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें बनीकोड़र के सुमेरगंज धरौली और रामनगर के उस्मानपुर त्रिलोकपुर में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इस तरह जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
देखा जाए तो जिले में 9 मार्च से लगातार कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद भी लोगों में कोरोना का जरा भी खौफ दिखाई नहीं दे रहा है। बाजार में रोज की तरह भारी भीड़ जुट रही है और लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन ही कर रहे हैं। ऐसे में लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

एक बात जरूर देखने को मिली है कि जब से मरीज बढ़े हैं, लोग कोरोना का टीका लगवाने के लिए आगे आने लगे हैं। टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 33 सौ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन 1324 लोगों ने ही अस्पतालों में पहुंचकर टीका लगवाया। इसके लिए जिले के 17 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया था।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में दो और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही टीकाकरण भी तेज कर दिया गया है। शनिवार को जिले के 17 अस्पतालों में पहुंचे 1324 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें