बाराबंकी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बाराबंकी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 14वें चौधरी आसिफ अली मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच बाराबंकी व बहराइच के बीच खेला गया। बाराबंकी ने बहराइच को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच की टीम की ओर से वैभव ने अच्छी बैटिंग करते हुए चार चौके व दो छक्के की मदद से 58 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। अमन कुछ देर के लिए जमे लेकिन 17 रन पर आउट को गए। निखिल ने 17-17, कुशाग्र ने 13 रन बनाए। पूरी टीम 138 रनों पर सिमट गई। बाराबंकी की ओर से कैप्टन सत्यम ने तीन तथा कुलदीप व अपूर्व ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम की ओर से सत्यम व विनायक ने 51 रनों की अच्छी शुरुआत दी। कप्तान सत्यम ने 43, विनायक ने 24, रामेश्वर ने नाबाद 32 रन बनाए। बाराबंकी की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। बहराइच की ओर से कप्तान तुषार ने दोनों विकेट लिए।
इस प्रकार बाराबंकी ने बहराइच को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रविवार को फाइनल मुकाबला बाराबंकी व सुल्तानपुर के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर अख्तर जजीज खान, डॉ. चौधरी अहमद जावेद, रवि श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव व अंकुर माथुर आदि मौजूद रहे।