फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Thu, 01 Feb 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार शाम हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। अचानक हुई माैतों से परिजन शोकाकुल हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैदासपुर निवासी शिवकरण ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां शांति देवी (80) भाई रामसरन के साथ दवा लेने साइकिल से फतेहपुर गई थी। इस दौरान युगांतर विद्यालय के निकट पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल मां-बेटे को सीएचसी फतेहपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। देर शाम इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गई।
वहीं, रामनगर कोतवाली क्षेत्र के सोधवा गांव निवासी रामभरोसे (85) मंगलवार शाम साइकिल से बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ चौराहे आए थे। इस दौरान चौराहे के पास ही रामनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार आलोक शर्मा ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रामभरोसे को सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां देर शाम उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार साइकिल में टक्कर मारने वाले आलोक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वह किसी दूसरे की बाइक चला रहा था।
विज्ञापन

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अनखा गांव निवासी रोहित अपने बहनोई के साथ मंगलवार रात मसौली चौराहे के ढाबे से खाना खाकर कार से लौट रहे थे। भयारा रोड पर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से कार खाई में जा गिरी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें