फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में किशोर समेत दो की मौत, चार गंभीर

Sat, 23 Nov 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में गार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई। इससे दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम व्याप्त है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन रोते बिलखते रहे। शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के आगे मन्नत अपार्टमेंट में सीतापुर जिले के महमूदाबाद निवासी आलोक कुमार (35) सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार लखनऊ-अयोध्या हाईवे पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र हैदरगढ़ के गोसूपुर गांव निवासी कमलेश साहू का पुत्र शिवम साहू (17) शुक्रवार सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बाइक से चौबीसी की ओर जा रहा था। भिखरा गांव के पास पुआल काटने की मशीन बांध कर जा रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हाे गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। घायल किशोर को सीएचसी पो जिला अस्पताल रेफर किया गया मगर यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था। पिता शटरिंग का काम करता है।
वहीं कोतवाली क्षेत्र रामसनेहीघाट के पूरे शुक्लन मजरे हथौन्धा गांव निवासी रामबख्श (50) कोटवासड़क मार्ग पर बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बेलहरा रोड पर साईं डिग्री कालेज के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें जरखा निवासी महेश प्रसाद व सूरतगंज के सोनू घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जबकि शहर कोतवाली क्षेत्र में ही लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर कुरौली बाजार के पास कार व बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें