फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दीया व पटाखे से लगी आग दो घरों का सामान राख

Thu, 23 Oct 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाराबंकी। रोशनी के त्योहार दीपावली पर दीया और आतिशबाजी की चिंगारी से अलग-अलग स्थानों पर दो घरों की गृहस्थी जल गई। वहीं आतिशबाजी से महिलाओं व बच्चों समेत चार लोग जख्मी हो गए।
थाना सफदरगंज क्षेत्र के बाबा पुरवा गांव में सोमवार को रामतीर्थ के घर बाहर रखे छप्पर में आतिशबाजी की चिंगारी से आग लग गई। पशुओं के लिए रखा भूसा चारा, दो बोरी गेहूं, रजाई-गद्दा व अन्य सामान जल गया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन

वहीं, मसौली क्षेत्र के ग्राम जालिमपुरवा में विनोद रावत व उनकी पत्नी सावित्री घर में दीया जलाने के बाद भोजन करने लगे। इसी बीच दीया से अचानक आग गई है। जिससे पास की परचून की दुकान में रखे सामान के साथ से बच्चों के कपड़े, बिस्तर आदि गृहस्थी जल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई।
आतिशबाजी से हुए जख्मी :
सोमवार रात पटाखा फोड़ते समय थाना टिकैत नगर क्षेत्र के सोनी पर गांव के रहने वाले दुर्गेश गुप्ता (19), कस्बा इचौली के शिवम (21) थाना बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव की रहने वाली रेनू मौर्य (30) वर्ष, बरौलिया गांव की संगीता देवी (33) झुलस गईं। इन सभी को संयुक्त चिकित्सालय सिरौली गौसपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उधर, दरियाबाद क्षेत्र के मुरारपुर गांव में दीपावली पर गोला दागते समय वंदना नामक महिला जख्मी हो गई। बताया जाता है कि गोले में आग लगाने के बाद वह हट नहीं पाई और गोला फट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के इसरौली भट्ठा पर काम करने वाला ग्राम चीता भीगा थाना हिसुआ, जिला नवादा (बिहार) छोटे (35) सोमवार को भट्ठे पर पटाखा फोड़ रहा था। तभी छोटे झुलस गया। उधर, पीरबटावन निवासी छोटे (23) झुलस गए। कोठीडीह के रामजीत (34) अनार से झुलस गए। सीएचसी में इलाज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें