फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बिजली की झालर में उतरा करंट, युवक व महिला की मौत

Thu, 23 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। दिवाली में ससुराल आए युवक की झालर लगाते समय करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं, सफाई करते समय झालर में करंट उतरने से महिला की जान चली गई।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी भुलई (30) मंगलवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव स्थित अपनी ससुराल आया था। वह घर में झालर लगा रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। ससुराल वाले उसे सीएचसी हैदरगढ़ ले गए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। हैदरगढ़ के कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

वहीं, लोनीकटरा थाना क्षेत्र के जवाहरगंज मजरे त्रिवेदीगंज गांव निवासी धर्मावती (58) मंगलवार सुबह घर की सफाई कर रही थीं। इस दौरान बिजली की झालर में उतरे करंट की चपेट में आकर धर्मावती झुलस गई। परिजन उन्हें सीएचसी त्रिवेदीगंज ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें