फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो होटल सील, बिना रजिस्टर एंट्री मिले पांच जोड़े

Thu, 18 Dec 2025 10:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बड़ेल के निकट होटल में छापा मारने के बाद अ​भिलेख देखते सीओ संगम कुमार व अन्य।
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र में ओयो और लॉज के नाम पर चल रहे अवैध धंधे से परेशान वार्डवासियों की शिकायत आखिरकार रंग लाई। डीएम और एसपी से की गई शिकायत के बाद बृहस्पतिवार शाम प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लॉज को सील कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पुलिस को फतहाबाद क्षेत्र के बड़ेल चौराहे के आसपास स्थित कुछ ओयो और लॉज में युवक-युवतियों की अनैतिक गतिविधियों की लगातार शिकायत मिल रही थी। स्थानीय लोगों का कहना था कि इन होटलों की वजह से मोहल्ले का माहौल खराब हो गया है और परिवारों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया था। सीओ सिटी संगम कुमार ने नायब तहसीलदार की टीम ने दो जगहों पर छापेमारी की। जांच के दौरान दोनों लॉज में गोरखधंधे का भंडाफोड़ हुआ। छापे में पांच जोड़े ऐसे मिले, जिनकी एंट्री होटल रजिस्टर में दर्ज नहीं थी। दोनों लॉज को तत्काल सील कर दिया। आवश्यक लिखापढ़ी पूरी करने के बाद मौके पर मिले जोड़ों को छोड़ दिया गया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें