फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: झाड़-फूंक से हुई महिला की मौत में दो बाबा व पति गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा कस्बे में मजार पर झाड़-फूंक के दौरान महिला रूबी की मौत के मामले में पुलिस ने कथित बाबा मुन्ना व कदीर अहमद, पति अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों के अलावा रूबी के ससुरालीजन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, बंधक बनाने और प्रताड़ित करने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी निवासी आदित्य यादव करीब 12 दिन पहले पत्नी रूबी को झाड़-फूंक के लिए देवा स्थित एक मजार पर लाए थे। आरोप है कि इस दौरान महिला को वहीं रखा गया। सोमवार शाम उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। बेसुध हालत में पति उसे लेकर सीएचसी देवा पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात सीतापुर से मृतका के मायके वाले देवा पहुंचे।
पिता प्रमोद यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब आठ वर्ष पूर्व रूबी की शादी अंकित यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। इसी कारण उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद उसे झाड़-फूंक के नाम पर देवा ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। देवा के एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें मुन्ना सतरिख के सेठमऊ गांव का निवासी है, जबकि कदीर अहमद देवा के ही मोहल्ला शेख का रहने वाला है। मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें