फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ों पर लटके मिले दो किसानों के शव

विज्ञापन
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के इटौरा गांव में जांच करती पुलिस। - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
कोटवाधाम/फतेहपुर (बाराबंकी)। दरियाबाद और फतेहपुर थाना क्षेत्रों में गांवों के बाहर बुधवार को अलग-अलग पेड़ों पर दो किसानों के शव लटकते मिले। सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि उनके परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। एक किसान की जेब से सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा निवासी उमेश कुमार यादव (35) का शव बुधवार सुबह गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बाग में संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। सुबह जब ग्रामीण अपने खेत की तरफ गए तो यह दृश्य देख दंग रह गए। लोगों ने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया तो पता चला कि यह शव इटोरा गांव निवासी व्यक्ति का है।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव और सीओ रामसनेहीघाट पंकज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। मृतक के कपड़ों की जेब में सुसाइड नोट मिला है जिसमें आत्महत्या की बात कही गई है। पुलिस अब उस सुसाइड नोट की राइटिंग की मिलान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उधर, फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतहापुर निवासी त्रियोगी कुमार (48) बुधवार को दोपहर एक बजे अपने खेत जाने के लिए निकला था। इसके बाद शाम के समय त्रियोगी का शव गांव के बाहर उसके खेत के पास लगे बबूल के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
उमेश पर थी परिवार की जिम्मेदारी
दरियाबाद का मृतक उमेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके ऊपर ही परिवार की जिम्मेदारी थी। अब उसकी मौत से उसके पिता रामकुमार रो-रो अपना दुखड़ा सुना रहे हैं। उधर पत्नी गायत्री का कहना है कि उसके पति का किसी से भी कोई विवाद नहीं था। उसको बहुत दिन बाद एक बच्चा हुआ था जो मर गया था। उसको लेकर ये काफी परेशान रहते थे। मंगलवार रात्रि नौ बजे खाना खाकर यह घर से निकले थे। लेकिन वापस घर नहीं आये। सुबह होते ही उनके मौत की खबर आ गई।
मृतक की जेब में जो सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। इसमें उसके परिवार या फिर अन्य किसी का दोष नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
-पंकज सिंह, सीओ रामसनेहीघाट
एचटी लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत
रामनगर (बाराबंकी)। बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक किसान की मौत हो गई। रामनगर थाना क्षेत्र के टिहुरकी गांव निवासी दुर्गेश पांडेय (42) के घर के सामने जामुन का पेड़ लगा है। मंगलवार की शाम दुर्गेश डाल काटने के लिए उसी पेड़ पर चढ़ा था। तभी अचानक वह पेड़ के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया और करंट लगने से वह झुलस गया।
यह हादसा देख परिवारीजन उसे सीएचसी रामनगर ले गए। वहां के डॉक्टर ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर जांच के लिए टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें