बाराबंकी। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में युवक समय दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाएं तेज रफ्तार के कारण हुई। पुलिस ने बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। कुर्सी थाना क्षेत्र के उत्तर कोड़ारी गांव निवासी अशर्फीलाल का पुत्र पवन कुमार (35) बुधवार सुबह बाइक से घर आ रहा था। लखनऊ महमूदाबाद मार्ग पर बाबू हरिनाथ सिंह सिसोदिया विद्यापीठ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। सीएचसी घुंघटेर से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं, कोठी थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से पैदल जा रहे ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बुधवार को मोहब्बतपुर निवासी चेतराम (46) बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर पैदल जा रहा था। सैदनपुर चौराहे के पास बाराबंकी की ओर से रही एक कार उसे टक्कर मार दी, भाग गई।
स्थानीय लोगों ने सीएचसी कोठी में पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त पुत्र दीपक ने की। थाना प्रभारी केके यादव ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है।