फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जालसाजों ने बेच ली आठ करोड़ की जमीन, तीन बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। कोलकाता में रहने वाले एक चिकित्सक की आठ करोड़ रुपए की जमीन भूमाफिया और जालसाजों ने दूसरों के नाम बैनामा कर दी। डॉक्टर की जगह उन्हीं के नाम से एक फर्जी व्यक्ति रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा किया गया। मामले का खुलासा होने के बाद सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

देवा कोतवाली के माती चौकी क्षेत्र में किसान पथ के निकट कोलकाता निवासी चिकित्सक डॉ. अरुण सिंह की करीब ढाई बीघा जमीन है। जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपए है। कुछ दिन पहले अरुण सिंह को जानकारी हुई कि उन्होंने अपनी जमीन बेच दी है तो वह सन्न रह गए। उन्होंने पता किया तो पता चला जमीन के विक्रेता वे खुद है। पूरे मामले की जानकारी करने के बाद उन्होंने पुलिस को सारी जानकारी दी।
चिकित्सक की तहरीर पर देवा कोतवाली में जगदीश प्रसाद निवासी चिनहट लखनऊ, वीरेंद्र तिवारी निवासी गोंडा, पाटेश्वरी देवी निवासी गोंडा, दिनेश वर्मा निवासी गोंडा, वासुदेव यादव निवासी अमेठी सहित सात लोगों के विरुद्ध जालसाजी धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

देवा के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि, प्रथम दृष्टया चिकित्सक की जगह उन्हीं के नाम से दूसरे व्यक्ति को खड़ा करके जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। नामजद किए गए सभी लोग आपस में मिले हुए थे। जमीन की कीमत काफी कम दर्ज कराई गई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों में से जगदीश, वीरेंद्र तिवारी, व पाटेश्वरी देवी को बुधवार को गिरफ्तार जेल भेजा गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें