फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में गई दो की जान, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामनगर में डीसीएम को ओवरटेक करने में तेज रफ्तार बस के भिड़ने से छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए तो भोर में इसी बस से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हैदरगढ़ में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हुई तो पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में मवेशी को बचने में ट्रेलर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

रामनगर थाना क्षेत्र में इसके बाद हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस में टकराकर बाइक सवार थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी अनिरूद्व मिश्र (40) की दर्दनाक मौत हो गई। अनिरूद्व लखनऊ में एक ढाबे पर काम करता था। शुक्रवार की भोर वह बहन से राखी बंधवाने घर आ रहा था। इससे पहले बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर दलसरायं गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब ढाई बजे डीसीएम को ओवरटेक करने में तेज रफ्तार बलरामपुर डिपो की बस जा भिड़ी।
हादसे के बाद चीख- पुकार मच गई। बस पर सवार 37 यात्रियों में छह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी शिव कुमार मिश्रा व संजय ने घायल बलरामपुर जिले के हरैय्या थाना क्षेत्र के गगौतिया निवासी सुखदेव वर्मा (25), सोनेपुर निवासी सियाराम (40), उतरौला थाना क्षेत्र के पिहर निवासी संजू देवी (43),सुमन साहू (36), रहरा बाजार थाने के हुसैनाबाद निवासी छेदी लाल मौर्य व कानपुर के रियल बाजार निवासी श्रद्धा (65) को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बस पर सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया।
वहीं असंद्रा थाना क्षेत्र के क्षत्रधारी पुरवा गांव निवासी राकेश पाल (32) पत्नी के साथ शुक्रवार की सुबह हैदरगढ़ कोतवाली के खेरवां गांव स्थित ससुराल राखी बंधवाने जा रहा था। इसी दौरान हैदरगढ़ कोतवाली के दतौली चौराहा के समीप विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में राकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी को गंभीर दशा में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने कानपुर निवासी ट्रक चालक आलम को पकड़ लिया है। कोतवाल बीके वर्मा ने बताया कि मृतक के भाई मुकेश पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, रामसनेहीघाट कोतवाली में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भगवानपुर चौराहा के निकट मवेशी को बचाने में बाजरा से लदा ट्रेलर पलट गया। हादसे में ट्रेलर के नीचे दबने से महाराजगंज जिले का निवासी चालक जितेंद्र घायल हो गया। हादसे के बाद जाम को पुलिस ने बहाल हो गया।
रफ्तार ने मातम में बदली की त्योहार की खुशियां
बाराबंकी। रक्षाबंधन में शुभमुर्हत पर राखी बांधने व बंधवाने निकले दो युवकों की रफ्तार ने जान ले ली। इसकी खबर मिलते ही त्योहार की खुशियां गम में बदल गई। रामनगर के इब्राहीमपुर गांव निवासी अनिरूद्व मिश्र लखनऊ में एक ढ़ाबे पर काम करता है। गांव में रहने बहन ऊषा से शुभ मुर्हत में राखी बंधवाने को लेकर भोर में ही निकल पड़ा।
मगर, गांव के पास ही हादसे के बाद हाईवे पर क्षतिग्रस्त खड़ी बस से टकराकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो भाई का रास्ता ताक रही बहन की खुशियां गम में बदली तो कोहराम मच गया। कुछ ऐसा ही हाल हैदरगढ़ में हुए हादसे के रूप में सामने आया। यहां पर पत्नी के साथ ससुराल जा रहा राकेश हादसे का शिकार हो गया।
वहीं पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई इसको लेकर दोनों परिवारों में मातम छा गया। वहीं रामनगर में बस हादसे में घायल महिलाएं भी अपने मायके जा रही थी। मगर, भाई की लंबी उम्र के लिए राखी बांधने से पहले अस्पताल पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें