फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गनेशपुर/मसौली। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में गोंडा जिले के निवासी युवक समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहली घटना बृहस्पतिवार की देर रात रामनगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नचना चौराहे के समीप हुई। यहां पर गोंडा से बाइक से लखनऊ जा रहे हवलदार पुत्र अयोध्या को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसके परिवारीजनों को खबर देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं दूसरा हादसा मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर चौराहे के समीप शुक्रवार की शाम को हुआ। रामनगर थाना क्षेत्र के सीहामऊ निवासी रामू (45) शुक्रवार को घर से बाराबंकी शहर जा रहा था। इसी दौरान छुट्टा मवेशी की टक्कर से युवक गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आननफानन में हाईवे की एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें