बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर नगर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में एक महिला व एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया।
पहला हादसा गुुुरुवार को हाईवे पर स्थित कालिका हवेली के पास हुआ। इसमें लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के छोटा बरहा निवासी सोनी उर्फ करुणा बाराबंकी से लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दूसरा हादसा शुक्रवार की शाम को मोहम्मदपुर चौकी के समीप हुआ।
यहां पास में स्थित एक कंपनी में लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी श्यामलाल जायसवाल नौकरी करता था। शुक्रवार को यहां से छुट्टी मिलने के बाद वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।