फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से चाचा-भतीजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान बनवाने के लिए कच्ची दीवार गिराते समय बगल में बने मकान की पक्की छत भरभराकर गिर गई। जिसके मलबे में लाभार्थी समेत तीन लोग दब गए। आननफानन में जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता। तब तक चाचा-भतीजी की मौत हो चुकी थी। जबकि एक अन्य घायल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सूचना मिलते ही पहुंचे तहसीलदार ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार को बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेनीपुर मजरे खिझना गांव में हुआ। यहां के निवासी सुरेश कुमार (35) पुत्र नांहू को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिला था। इसका निर्माण कराने को लेकर सुरेश अपनी कच्ची दीवार गिरवा रहा था। इस दौरान सुरेश भाई गयादीन के साथ उसकी पक्की छत के नीचे भतीजी गीता (6) पुत्री हरीलाल खड़ा था। इसी बीच अचानक पक्की छत दीवार समेत ढह गई। जिसके मलबे के नीचे तीनों लोग दब गए।
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पडे़। आननफानन में मलबे को हटाकर उनको निकाला जाता तब तक सुरेश व उसकी भतीजी गीता की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप ये घायल गयादीन को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार राहुल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
विज्ञापन

मातम में बदली आवास मिलने की खुशी
कच्चे मकान में सुरेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। उसके भाईयों के मकान पक्के बने थे। मगर, उसकी आमदनी इतनी नहीं थी कि पक्की छत बनवा सके। लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान मिला तो घर में सभी खुश थे। सुरेश की भी पक्की छत की ख्वाहिश पूरी होती दिख रही थी।
मगर, यह ईश्वर को शायद गवारा नहीं था। आवास के निर्माण को लेकर कच्ची दीवार गिराते समय सुरेश व उसकी भतीजी की मौत से प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान की खुशी काफूर हो गई। कुछ देर पहले जहां उसकी खुशी में शरीक होने को लेकर आसपास के लोग इकट्ठा थे। वहीं पर मातम छा गया। मौत के बाद मचे कोहराम के बाद सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें