फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मार ढाई करोड़ की बैट्रियां बरामद

Thu, 06 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
आलापुर गांव में छापेमारी कर पकड़ी गई अवैध बैट्री बनाने वाली फैक्ट्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग फैजाबाद की टीम ने ब्रहस्पतिवार को फर्जी बैट्री बनाने का भंडाफोड़ किया है। कई वर्षो से चल रही इस फैक्ट्री से करीब ढाई करोड़ की बैट्रियां बरामद की गई हैं। यहीं नही जांच के दौरान टीम ने करीब 35 लाख रुपए की कर चोरी भी पकड़ी है।  
विज्ञापन


जांच के दौरान फैक्ट्री  संचालक कोई भी अभिलेख नही दिखा सके। जिस पर मौके से बराबद अभिलेखों को कब्जे में लेकर टीम ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।    
        
विशेष अनुसंधान शाखा फैजाबाद की टीम को सूचना मिली थी जिले के लखनऊ मार्ग पर आलापुर में पॉवर जोन की बैट्री फैक्ट्री में फर्जी तरीके से बैर्ट्री बनाने व बेचने का गोरख धंधा कई सालों से निरंतर चल रहा है।
विज्ञापन


जिसके बाद एसआईबी ने जिले वाणिज्य कर विभाग की सचल दल टीम के साथ गुरुवार की दोपहर आलापुर पहुंचकर पावर जोन बैट्री फैक्ट्री में छापा मारा। जहां पर मौजूद फैक्ट्री के प्रोपराइटर कोई भी पुख्ता अभिलेख जांच टीम को नहीं दिखा सके। वहीं फैक्ट्री में जो भी फर्जी दस्तावेज पाए गए टीम ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया।

सेलटैक्स विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के दुुकानदारों में हड़कंप मच गया। वाणिज्य कर विभाग की फैजाबाद से आई विशेष अनुसंधान टीम में डिप्टी कमिश्नर एसआईबी मुसाफिर प्रसाद,  संभाग बी के सुनील कुमार वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर प्रभारी सचल दल, विपिन कुमार सिंह वाणिज्य कर अधिकारी खंड़ तीन व खंड़ एक की वाणिज्य कर अधिकारी पूर्णिमा यादव शामिल रही।                         

फर्जी फर्म का था ढाई करोड़ का टर्नओवर                        
छापेमारी में जांच टीम को यह पता चला कि फर्जी फर्म द्वारा बगैर टैक्स चुकाए प्रति साल ढाई करोड़ रुपए का टर्नओवर किया जा रहा था। लेकिन फर्म के प्रोपराइटर द्वारा न तो वाणिज्य कर विभाग में फर्म को पंजीकृत ही कराया गया था और न ही उसका टैक्स ही दिया जा रहा था।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक इस फर्म पर अब ढाई करोड़ के टर्नओवर पर साढ़े 14 प्रतिशत टैक्स के हिसाब से 35 लाख रुपए का टैक्स जमा करना पड़ेगा। फिलहाल फैजाबाद से होने वाली इस कार्रवाई के लिए स्थानीय विभागीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश मिलने का इंतजार करना पड़ेगा। अभी जिले में कई ऐसे और भी फर्म हैं जो हर साल करोड़ो का व्यापार का टैक्स चोरी करने में लगे हुए हैं।                        
                    
विभाग की एसआईबी को सूचना मिली थी। जिसके बाद स्थानीय टीम के साथ छापेमारी की गई है। जहां पर पावर जोन नाम की फर्जी बैट्री फैक्ट्री पकड़ी गई है। जिसका सालाना टर्नओवर ढाई करोड़ रुपए जांच में पाया गया है। फर्म के सभी अभिलेख जब्त कर लिए गए हैं। जुर्माने के तौर पर करीब 35 लाख का टैक्स अदा करना पड़ेगा। -रूही सक्सेना, डिप्टी कमिश्नर, वाणिज्य कर, बाराबंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें