फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: जुआ में मिलीभगत व अपराधियों से संपर्क में दो सिपाही सस्पेंड

Mon, 11 Nov 2024 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जुआ खिलवाने व अपराधियों से संपर्क रखने में दो सिपाही निलंबित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही करीब पांच-छह अन्य सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन


पुलिस विभाग की मीडिया सेल के अनुसार मसौली में तैनात रहे सिपाही इबरार पर अपराधियों के संपर्क में रहने का आरोप लगा था जिसके बाद उसका तबादला मोहम्मदपुर खाला थाने पर कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही थी जिसमें उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का लोगों से संपर्क मिला। ये संपर्क क्यों थे, इसका जवाब वह नहीं दे सका जिस पर उसे सस्पेंड कर दिया गया।

वहीं, जहांगीराबाद थाने में तैनात सिपाही नियाज खां पर जुआ खेलने वालों से मिलीभगत का आरोप था। उसे लाइन हाजिर कर जांच करवाई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया। ऐसे ही करीब पांच-छह और सिपाही हैं जिनके खिलाफ गोपनीय जांच की जा रही है। उधर, एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद दो सिपाहियाें को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें