फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियां शुरू

Mon, 11 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। देवत्थानी एकादशी को लेकर कोटवाधाम में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सांई जगजीवन दास साहेब की तपोभूमि कोटवाधाम में हर साल की तरह इस बार भी मंगलवार को देवत्थानी एकादशी पर पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य आयोेजक बाबा कमलेश दास व प्रेम दास ने बताया कि एकादशी के दिन बाबा ड्योढ़ी पर आरती के बाद परिक्रमा की शुरुआत पश्चिम फाटक से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद पीतांबर दास कुटी मदारपुर, मोती दास साहेब समाधि पर आरती के बाद कटेहरादेवी मंदिर, बाबा जगजीवन दास की जन्मस्थली सरदहाधाम, सरयू नदी आचमन व अहलाद दास मंदिर के बाद बाबा की ड्योढ़ी पर पहुंचकर परिक्रमा का समापन किया जाएगा। परिक्रमा सांई जगजीवन दास की कर्मभूमि श्री कोटवाधाम समाधि मंदिर से जन्मभूमि तक आयोजित की जाएगी।परिक्रमा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी मार्गों को साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें