बाराबंकी। पेट्रोल डालकर आग लगाने व बांके के हमले से हुई मौत के मामले में अदालत ने दो भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला लोनी कटरा के कर्मेमऊ गांव का है। यहां के सुरेश से गांव के ही सुरेश व महेश से रंजिश थी।
तीन अगस्त 2024 की रात सुरेश के भाई संजय यादव घर में बच्चों के साथ सो रहे थे। इस दौरान विपक्षी सुरेश व एक अन्य व्यक्ति ने संजय को जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया एवं बांके से कई वार किए। मेडिकल कॉलेज लखनऊ में संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विवेचना के दौरान सुरेश व उसके भाई महेश की संलिप्तता पाते हुए उनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। गवाहों के बयान वह दोनों पक्षों की बहस सुनने के पश्चात अपर सत्र न्यायाधीश अंजनी कुमार सिंह ने दोनों भाइयों को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास भुगतने का आदेश दिया है।