सतरिख। थाना क्षेत्र के सतरिख में दो अलग-अलग जगहों पर पेड़ से फंदे के सहारे दो शव लटकते मिले। पुलिस परिजनों के बयान व ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मंजीठा गांव में सोमवार सुबह अविवाहित युवक महेंद्र गौतम (27) का शव गांव के बाहर 200 मीटर दूर गूलर के पेड़ पर गमछे से लटक रहा था। वहीं, गोकुलपुर गांव में मंगलवार सुबह सुंदरलाल (40) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। परिजनों के अनुसार सुंदरलाल सोमवार रात धान की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। एसएचओ डीके सिंह ने बताया दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। कोई सुसाइड नोट या प्रताड़ना के आरोप नहीं मिले हैं।